लखनऊ(हि.स.)। रेलवे प्रशासन लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली 14016/14015 सदभावना एक्सप्रेस और 12226/12225 कैफियत एक्सप्रेस में अलग-अलग तारीखों में एक स्लीपर कोच के स्थान पर एक थर्ड एसी इकोनाॅमी कोच लगाएगा। इससे गर्मी के मौसम में यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली 14008/14007 आनंद विहार -रक्सौल-आनंद विहार सदभावना एक्सप्रेस में आनंद विहार टर्मिनस से 19 जुलाई से 18 अगस्त तक और रक्सौल से 20 जुलाई से 19 अगस्त तक एक स्लीपर कोच के स्थान पर एक थर्ड एसी इकोनाॅमी कोच लगाया जाएगा। 14016/14015 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल सदभावना एक्सप्रेस में आनंद विहार टर्मिनस से 17 जुलाई से 14 अगस्त तक और रक्सौल से 19 जुलाई से 16 अगस्त तक एक स्लीपर कोच के स्थान पर एक थर्ड एसी इकोनाॅमी कोच लगाया जाएगा। 14014/14013 आनंद विहार टर्मिनस- सुल्तानपुर सदभावना एक्सप्रेस में आनंद विहार टर्मिनस से 18 जुलाई से 15 अगस्त तक और सुल्तानपुर से 19 जुलाई से 16 अगस्त तक एक स्लीपर कोच के स्थान पर एक थर्ड एसी इकोनाॅमी कोच लगाया जाएगा। 14018/14017 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल सदभावना एक्सप्रेस में आनंद विहार टर्मिनस से 20 जुलाई से 17 अगस्त तक और रक्सौल से 21 जुलाई से 18 अगस्त तक एक स्लीपर कोच के स्थान पर एक थर्ड एसी इकोनाॅमी कोच लगाया जायेगा।
इसी तरह से लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली 12226/12225 दिल्ली-आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच के स्थान पर एक थर्ड एसी इकोनाॅमी कोच दिल्ली से 10 जुलाई से 09 अगस्त तक और आजमगढ़ से 11 जुलाई से 10 अगस्त तक लगाया जाएगा। लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली 14205/14206 अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस दो स्लीपर कोच के स्थान पर दो थर्ड एसी इकोनाॅमी कोच अयोध्या कैंट से एक से 31 जुलाई तक तथा दिल्ली से चार जुलाई से तीन अगस्त तक लगाए जाएंगे। लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने 14208/14207 दिल्ली-प्रतापगढ़ पदमावत एक्सप्रेस में प्रतापगढ़ से तीन जुलाई से दो अगस्त तक तथा दिल्ली से दो जुलाई से एक अगस्त तक दो स्लीपर कोच के स्थान पर दो थर्ड एसी इकोनाॅमी कोच लगाए जाएंगे।
इसके अलावा लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली 22420/22419 आनंद विहार-गाजीपुर सिटी-आनंद विहार सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच के स्थान पर एक थर्ड एसी इकोनाॅमी कोच आनंद विहार टर्मिनस से 30 जून से 28 जुलाई तक और गाजीपुर सिटी से 01 से 29 जुलाई तक लगाया जाएगा। इससे गर्मी के मौसम में यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
दीपक
