Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसदैव याद रहेगा रानी अवंतीबाई का बलिदान : नवनीत गुप्ता

सदैव याद रहेगा रानी अवंतीबाई का बलिदान : नवनीत गुप्ता

हरदोई (हि.स.)। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवनीत गुप्ता ने सोमवार को कहा कि 1857 क्रांति की महानायिका क्रांतिकारी वीरांगना रानी अवंतीबाई के बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती आज अवंतीबाई प्रतीक्षालय, नेवादा,वासित नगर पर मनाई गई। यहां वीरांगना रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

वीरांगना रानी अवंतीबाई की जयंती पर नमन करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि वीरांगना रानी अवंतीबाई ने जिस शौर्य और पराक्रम के साथ देश की आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति दी है, उसे पूरा देश नमन करता है। आज हम सभी ने यह संकल्प लिया है कि हम उनके बताये गये पदचिन्हों पर चलकर समाज और देश की सेवा करेंगे।

भाजपा जिला महामंत्री सत्येन्द्र कुमार सिंह राजपूत ने कहा कि अखंडता में एकता के लिए पहचाने जाने वाले भारत देश की आजादी में रानी अवंतीबाई का विशेष योगदान रहा है, जिन्होंने अपने त्याग से देश की आजादी में अपनी एक अहम भूमिका निभाई है। हमें गर्व है कि हम उस देश के वासी हैं, जिस देश में वीरांगना रानी अवंतीबाई जैसी योद्धा ने जन्म लेकर आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

कहाकि 16 अगस्त का दिन गौरवशाली दिन है, जिस दिन वीरांगना रानी अवंतीबाई ने जन्म लिया था। जिन्होंने देश की आजादी के लिए लड़ी। पहली 1857 की लड़ाई अपनी अहम भूमिका निभाई थी। आज भारत माता प्रेमी और उनके अनुयायी उन्हें नमन करने एकत्रित हुए है। जिन्हें आज पूरा देश शत-शत नमन कर रहा है। जिस तरह उन्होंने देश की अखंडता और एकता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर दिया है, उसी तरह हम भी आज देश की खुशहाली, साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने, मिलकर काम करनें, गरीबी को हटाने एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular