Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सदैव फिरकापरस्त ताकतों से लड़ते रहे हैं आजम खान : सपा

 सदैव फिरकापरस्त ताकतों से लड़ते रहे हैं आजम खान : सपा

लखनऊ (हि.स.)। आयकर विभाग की टीम समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी की ओर से इस कार्रवाई को लेकर ट्वीट किया गया है। सपा ने कहा कि आजम खान सदैव फिरकापरस्त ताकतों से लड़ते रहे हैं।

सपा ने सोशल मीडिया के अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया है। इसमें कहा गया है कि आजम खान सच की आवाज हैं। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखी, तालीम के लिए विश्वविद्यालय बनाया। आजम खान सदैव फिरकापरस्त ताकतों से लड़ते रहे हैं। आज उनकी आवाज के साथ हम सब एकजुट होकर खड़े हैं।

आगे कहा कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही एवं केन्द्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बंद करे। भाजपाई इतना याद रखें कि तानाशाहों के अहंकार का अंत अवश्य होता है, 2024 में जनता जवाब देगी।

आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को एक साथ उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर, लखनऊ, सहारनपुर, गाजियाबाद, मेरठ, सीतापुर सहित मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई अभी जारी है। यह छापेमारी आजम से संंबंधित अल जौहर ट्रस्ट को लेकर हुई है।

दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular