प्रदीप पांडेय
गोंडा।
जिले के इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत सदाशिव पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। यहां आये हुए मरीजो की जांच हुई व उनको जरूरी दवाइयां दी गई। स्वास्थ्य मेले में गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही व बच्चों में डायरिया, निमोनिया रोकने सहित फाइलेरिया, टीबी, मलेरिया, डेंगू, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की निशुल्क सेवाएं दी गई। मरीजो में बीमारियों का पता लगाने के उद्देश्य से उनके ब्लड सैम्पल भी लिए गए। आये हुए लोगो को डेंगू बुखार, मलेरिया, चिकिनगुनिया, टाइफाइड आदि बीमारियो की जानकारी दी गई साथ ही गर्भवती महिलाओ व बच्चों को टीकाकरण के साथ जांच व दवा का निशुल्क वितरण हुवा। लोगो को ठंड मौसम में सर्दी, जुकाम, बुखार व खाशी से बचाव की जानकारी भी मेले में दी गई। अस्पताल में तैनात फ़ा0 अनिल मिश्रा ने बताया कि मेले में कुल 42 मरीजो को सेवा व सुबिधा दी गई। बताया कि किट द्वारा 20 लोगो की कोविड जांच हुई जिनमे सभी नेगेटिव रहे। इसके साथ ही बाबागंज, तकिया मनोहरजोत व जानकीनगर पीएचसी पर भी स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुवा।
