Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसदन से फेसबुक लाइव करने पर सपा विधायक अतुल प्रधान पर कार्रवाई

सदन से फेसबुक लाइव करने पर सपा विधायक अतुल प्रधान पर कार्रवाई

लखनऊ (हि.स.)। रामपुर चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने वेल में पहुंचकर हंगामा शुरू दिए। इस दौरान सपा के सदस्य अतुल प्रधान ने फेसबुक लाइव शुरू किया। इसकी सूचना विधानसभा अध्यक्ष को मिली। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदस्यों को लाइव नहीं करने के लिए आगाह किया और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। हंगामें के बीच 15 मिनट के लिए सदन स्थगित कर दिया गया और फिर दोबारा से 15 मिनट का स्थगन बढ़ाया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने परीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।

विधान सभा में विधायक अतुल प्रधान ने फेसबुक लाइव किया। इस पर अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रधान को सदन का परित्याग करने के दिये निर्देश। महाना ने कहा कि अब वह पूरे सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इस पर सपा के वरिष्ठ सदस्य लालजी वर्मा और मनोज पांडेय ने पीठ से आग्रह किया कि अतुल प्रधान नए सदस्य हैं। उन्हें नियमों की जानकारी नहीं है। इसलिए उन्हें पूरे सदन से निष्कासन का दंड कम किया जाए।

इस पर अध्यक्ष सतीश ने एक दिन के लिए निष्काशन किया। सपा के पुनः आग्रह पर अतुल प्रधान को दोपहर एक बजे तक सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं रहने के दिये निर्देश। इस प्रकार अतुल प्रधान को एक बजे तक सदन की कार्यवाही में शामिल होने से रोक दिया गया।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular