Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सतीश महाना ने विधानसभा में विक्रय केन्द्र का किया शुभारम्भ

 सतीश महाना ने विधानसभा में विक्रय केन्द्र का किया शुभारम्भ

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंगलवार को विधान मण्डल प्रकाशन विक्रय केन्द्र का फीता काटकर शुभारम्भ किया।

यहां पर विधान भवन छायांकित मोमेन्टो, पेन, डायरी, फाइल फोल्डर, किट् बैग, कार्ड होल्डर तथा विधानसभा से सम्बन्धित अन्य गिफ्ट सामाग्री का विक्रय किया जाएगा। यह सभी मंत्रियों, विधायकों, गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा यहां आने वाले सभी आगन्तुकों के लिए उपलब्ध रहेगा।

इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने एक पेन सेट खरीदकर प्रतीकात्मक शुरूआत की। इस अवसर पर विधायक मनीष असीजा, अंजुला माहौर, प्रदीप चौधरी, प्रमुख सचिव विधान सभा प्रदीप दुबे तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थिति रहे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular