Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसतहत्तर की तरह इस बार भी जनता विकल्प देगी : रामगोविंद चौधरी

सतहत्तर की तरह इस बार भी जनता विकल्प देगी : रामगोविंद चौधरी

– सदभाव की धारा को तेज करना ही सगीर साहब और शिवकुमार राय को असली श्रद्धाजंलि

– प्रकाशित की जाएगी असली सोशलिस्टों की जीवन गाथा

लखनऊ (हि.स.)। नेता प्रतिपक्ष, उत्तर प्रदेश रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि देश बहुत विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। इसके निदान के लिए सतहत्तर की तरह इस बार भी जनता विकल्प देगी। उन्होंने कहा कि सगीर साहब चन्द्रशेखर, नारायण दत्त तिवारी, गौरीशंकर राय, रियासत हुसैन, ओमप्रकाश, पद्माकर लाल, सरदार देवेंद्र सिंह आदि सबके मित्र थे और शिवकुमार राय सगीर साहब के निजी मित्र।

स्थानीय मेजबान होटल में आयोजित सगीर अहमद और शिवकुमार राय की स्मृति सभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि सदभाव की धारा को तेज करना ही सगीर साहब और शिवकुमार राय को असली श्रद्धाजंलि है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए समाजवादी पुरोधाओं की जीवन गाथा प्रकाशित की जाएगी।

स्मृति सभा में राजनाथ शर्मा, पूर्व सांसद दाउद अहमद, पूर्व विधायक चौधरी सौलत अली, आईएएस बृजराज राय, पूर्व विधायक टी.पी.शुक्ला, आईपीएस अजय शंकर राय, पूर्व प्रमुख शारदा नन्द राय उर्फ लुट्टुर राय, डा. दिलीप कुमार गौतम, समाजसेवी वीरेंद्र राय, शायर हसन काजमी, पत्रकार अनिल त्रिपाठी, सी.पी राय, चन्द्रशेखर सिंह, सतीश राय, शेखर राय आदि ने सगीर अहमद और शिवकुमार को लेकर अपने अपने संस्मरण सुनाये और कहा कि इनकी यादों और समाजवादी पुरखों द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर हम लोग असली समाजवाद का दीपक जलाए रखेंगे। सभा की अध्यक्षता सरदार देवेन्द्र सिंह और संचालन कुद्दूश हाशमी ने की।

इस अवसर पर हसीब अहमद एडवोकेट ने सूरे फातिहा पढ़ी और डाक्टर दिलीप कुमार ने शान्तिपाठ किया। लोकतन्त्र सेनानी धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव और संयोजक डाक्टर रईस अहमद ने स्नेह और सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular