Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसड़क हादसों में आगरा, अयोध्या के युवकों सहित तीन की मौत

सड़क हादसों में आगरा, अयोध्या के युवकों सहित तीन की मौत

फिरोजाबाद (हि.स.)। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत हुए सड़क हादसों में आगरा व अयोध्या के युवकों सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लायी है।

जनपद आगरा के थाना इरादत नगर क्षेत्र के गधोली कला निवासी दौजीराम (50) पुत्र पन्ना लाल किसी कार्य से टूण्डला आये थे। जहां वह कार्य पूरा करने के बाद टूण्डला चौराहे पर वाहन के इंतजार में खड़े थे तभी तेज गति से आ रहे एक डम्पर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दौजीराम की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लायी है।

दूसरी घटना में अयोध्या निवासी मुकेश (24) पुत्र अनन्त डीसीएम चालक था। थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी,जिससे उसकी मौत हो गयी। जबकि उसका साथी सुनील घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है।

तीसरी घटना में थाना रजावली क्षेत्र के इमलिया उमरागंज निवासी ओमपाल (32) पुत्र धारी लाल भागवत कथा के लिए थाना क्षेत्र के नगला बीच सामान लेने जा रहे थे तभी गांव तजापुर के समीप उसे डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसे की सूचना पर भाजपा विधायक मनीष असीजा ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है।

कौशल/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular