Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसड़क हादसे में सपा सांसद डॉ. एसटी हसन पत्नी समेत घायल

सड़क हादसे में सपा सांसद डॉ. एसटी हसन पत्नी समेत घायल

– दिल्ली में प्रवेश करते समय यूपी-दिल्ली बॉर्डर के पास हुआ हादसा

– पत्नी और ड्राइवर के साथ दिल्ली जा रहे थे सपा संसदीय दल के नेता

मुरादाबाद (हि.स.)। समाजवादी पार्टी संसदीय दल के नेता और मुरादाबाद लोकसभा से सांसद डॉ. एसटी हसन यूपी दिल्ली बॉर्डर के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। सांसद डॉ. हसन के साथ उनकी पत्नी और गाड़ी चला रहा ड्राइवर भी घायल हो गया। निजी अस्पताल में उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि में सांसद डॉ. एसटी हसन उनकी पत्नी ड्राइवर के साथ मुरादाबाद से दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात यूपी दिल्ली बॉर्डर के पास पहुंचे तो डॉक्टर एसटी हसन की गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गाड़ी में तीनों लोग फंस गए जिसके बाद आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सांसद समेत तीनों लोगों को कार से निकाला और पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को घर भेज दिया। डॉ. एसटी हसन, उनकी पत्नी व ड्राइवर की हालत सही है। रात्रि में उपचार कराने के बाद डॉ. एसटी हसन पत्नी के साथ अपने दिल्ली स्थित आवास पर चले गए।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular