फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साईकिल सवार एक छात्र की मौत हो गयी। जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना मटसेना क्षेत्र के गांव दौंकेली निवासी राहुल (14) पुत्र चन्द्रपाल गांव के ही शिवम पुत्र कोमल सिंह के साथ मोटर साईकिल पर सवार होकर शिकोहाबाद स्थित एक यूनीवर्सिटी से वापस घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि तभी शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत बालाजी मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने मार साईकिल में टक्कर मार दी। हादसे में शिवम की मौत हो गयी। जवकि राहुल घायल हो गया। हादसा देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल लायी है।
