Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसड़क हादसे में माता-पिता व बच्ची समेत चार की मौत

सड़क हादसे में माता-पिता व बच्ची समेत चार की मौत

लखीमपुर खीरी (हि.स.)। पलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत निघासन रोड पर ट्रैक्टर और जीप में गुरुवार को भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद एक बाइक भी क्षतिग्रस्त वाहनों से जा टकराई। इस घटना में माता-पिता, एक छह वर्षीय बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में आग लग गई।

पलिया थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिया निघासन रोड पर पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास तेज रफ्तार टैक्सी परमिट जीप और ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा टकराई। इस घटना में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक में आग लग गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला, दो पुरुष व एक छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त दम्पति जाबिर 38 पुत्र शेरअली, खुशनुमा 32 पत्नी जाबिर, जन्नत छह पुत्री जाबिर निवासी बिसवां सीतापुर व चांद 35 पुत्र समसुद्दीन निवासी त्रिलोकपुर के रूप में हुई हैं। मृतक पलिया से बाइक पर सवार होकर त्रिलोकपुर रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस के जरिए घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतकों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे जा रहे हैं।

देवनन्दन/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular