प्रतापगढ़ (हि.स.)। सड़क दुर्घटना में दो पत्रकारों सहित तीन लोगों की मौत के बाद जनपद के मीडिया कर्मियों में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
लखनऊ से बुधवार को प्रतापगढ़ आते समय बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ में एक कार दुर्घटना में प्रातपगढ़ के दो पत्रकारों इरशाद खां, अबूबकर और लुकमान की मृत्यु हो गई। इरशाद और अबूबकर अपने दो दोस्त लुकमान और इमरान के साथ लखनऊ से वापस प्रतापगढ़ आ रहे थे। हादसे में घायल चौथे घायल इमरान की हालत गंभीर है, उनका इलाज लखनऊ में चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिले व पत्रकारों में शोक लहर व्याप्त है। शव पोस्टमार्टम के बाद जिला मुख्यालय परिजनों के घर लाया जा रहा है।
दीपेन्द्र
