Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

मसौली बाराबंकी (ईएमएस)। बाराबंकी रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिन्दौरा डबल नहर पुल के निकट कार की जोरदार टक्कर से साइकिल पर सवार पत्ति पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार प्राईवेट अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मसौली पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मृतकों के परिजनों की तहरीर मुकदमा दर्ज करेंगी। मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत किन्हौली निवासी हरिनाम पुत्र हीरा लाल 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी 35 वर्षीय दोनों लोग शानिवार की दोपहर बिन्दौरा चौराहे पर दवा लेकर वापस लौट रहे थे कि बाराबंकी रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिन्दौरा डबल नहर के निकट किन्हौली मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि रामनगर की ओर जा रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल पर सवार पत्ति पत्नी दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया था। परन्तु जिला के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular