Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, छह घायल, मुख्यमंत्री योगी ने...

 सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, छह घायल, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दु:ख

-युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य के कराए जाने के निर्देश

अमेठी (हि. स.)। थाना रामगंज के प्रयागराज अयोध्या राजमार्ग पर त्रिशुंडी गांव में बीती रात अनियंत्रित एक ट्रक ने ई-रिक्शा पर सवार लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों के उपचार के लिए सुलतानपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख जताया है।

आरके झांकी ग्रुप सुलतानपुर की टीम बीती रात प्रतापगढ़ की ओर से एक कार्यक्रम के बाद सुलतानपुर शहर में ई-रिक्शा से आ रही थी, तभी रास्ते में अमेठी के रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिशुंडी गांव में राजमार्ग पर ही अनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा में सवार लोगों को रौंद दिया।

इस घटना में कोतवाली नगर निवासी अजय (36) राहुल (22) राजेन्द्र (20) की मौत हो गई है। उसमें सवार नगर निवासी रोहित निषाद, लक्खू निषाद पुत्र ओम प्रकाश निषाद, वल्ली पुर निवासी शुभम (12) पुत्र सूरज निषाद, राजवंत (18) पुत्र धर्मराज मिश्र रतनपुर कोतवाली नगर निवासी राधा सोनी (26) अंबेडकर नगर निवासी विपिन कुमार (16) घायल हो गए, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे में हुई जनहानि पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular