Sunday, March 29, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडासड़क हादसे में तीन की मौत, दो जख्मी

सड़क हादसे में तीन की मौत, दो जख्मी

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बीती रात घने कोहरे के कारण हुए एक सड़क हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए गोंडा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में कर्नलगंजबेलसरनवाबगंज (सीबीएन) मार्ग पर चकरौत के निकट शुक्रवार की रात एक अनियंत्रित प्राइवेट बस ने एक मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद वह और अधिक अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर जा रहे एक अन्य व्यक्ति को रौंद दिया। परिणाम स्वरूप मौके पर ही तीनों लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया। एसपी ने बताया कि मृतकों में एक की पहचान परसपुर थाना क्षेत्र के पांडे चौराहा निवासी दशरथ लाल शुक्ला (45) के रूप में हुई है, जबकि मोटर साइकिल सवार दोनों मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि तीनों शवों का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। घटना में जख्मी दो सगे भाइयों बृजेश और मोहित गुप्ता का उपचार मेडिकल कालेज में चल रहा है। बस चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।
हादसे की सूचना मिलने पर देर रात जिलाधिकारी नेहा शर्मा और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल घायलों का हालचाल लेने जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और घटना की जानकारी ली। उन्होंने उनके बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिया।

सड़क हादसे में तीन की मौत, दो जख्मी
सड़क हादसे में तीन की मौत, दो जख्मी
RELATED ARTICLES

Most Popular