– ‘हम सभी को हादसों से बचना है और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना है’
– शपथ लेने के साथ निकली जागरूकता रैली, सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन की अपील की
मुरादाबाद (हि.स.)। मुरादाबाद के पंचायत भवन में गुरुवार को मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पंचायत भवन में कमिश्नर ने स्कूली बच्चों के साथ गणमान्य लोगों को शपथ दिलाई और यातायात नियमों का पालन करने के लिए सभी से अपील की। इस मौके पर डीआईजी, डीएम, एसएसपी आदि विभिन्न पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अधिकारी मौजूद रहे।
जनपद मुरादाबाद में भी गुरुवार को सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभीअधिकारियों ने एक सुर में कहा कि हम सभी को हादसों से बचना है और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना है, जिसके चलते किसी तरह की चूक न हो।
कार्यक्रम में मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक शलभ माथुर, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया, एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा, सीओ सिविल लाइंस डा. अनूप सिंह सहित विभिन्न स्कूलों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व स्कूली छात्रा-छात्राएं उपस्थित रहे।
निमित जायसवाल
