Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडासड़क सुरक्षा अभियान के तहत दर्जनों पर पड़ी कार्रवाई की चाबुक, होश...

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दर्जनों पर पड़ी कार्रवाई की चाबुक, होश हुए फाख्ता

मोहसिन हिन्दुस्तानी
गोण्डा।
सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को परिवहन विभाग ने इटियाथोक में अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों वाहनों पर कार्रवाई की चाबुक चली। परिवहन विभाग के लगातार अभियान से वाहन चालकों और उनके मालिकों के होश उड़ गये हैं।
इटियाथोक कस्बे में अनाधिकृत पार्किंग/टैक्सी स्टैंड, अतिक्रमण के विरुद्ध परिवहन विभाग और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व यात्री कर अधिकारी शैलेंद्र कुमार तिवारी एवं थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने किया।कड़ी कार्यवाही करते हुए 2 वाहनों को निरुद्ध किया गया और 20 वाहनों का चालान भी किया गया।इसके अतिरिक्त चौराहों पर जनता को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए उनसे सुरक्षित वाहन चालन की अपील की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन प्रवर्तन बबिता वर्मा के नेतृत्व में की गई प्रवर्तन कार्यवाही के अंतर्गत विभिन्न अभियोगों ओवरलोडिंग, ड्रंकन ड्राइविंग,अवैध पार्किंग, गलत लेन, मोबाइल पर वाहन संचालन के समय बात करना,स्टंट,ओवर स्पीडिंग में करीब 50 वाहनों को चालान/निरुद्ध भी किया गया है। जिसमें 1.25 लाख का प्रशमन शुल्क निर्धारित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular