Friday, April 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडासड़क सुरक्षा अभियान के तहत किया जागरूक

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत किया जागरूक

मोहसिन
गोण्डा।
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी रहे ।उन्होंने भाषण और अन्य प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने सड़क सुरक्षा को लेकर छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नियमों का पालन करने से जीवन सुरक्षित रहता है। सभी से यातायात नियमों के पालन करने और कराने की अपील की।
एआरटीओ बबिता वर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत यहां 80 लोगों को प्रशिक्षित भी किया गया। सभी को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए विभिन्न जानकारी दी गई। आरआई संजय कुमार ने बताया कि 24 घंटे के दौरान चालीस से अधिक वाहनों का चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन न करने पर निरंतर अभियान चलाया जाता रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular