लखीमपुर खीरी 25 जून (हि.स.)। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर ग्राम गजरौलाकला तहसील व जिला पीलीभीत में गत 23 जून को हुई सड़क दुर्घटना में जनपद खीरी के 11 मृतकों के आश्रितों व तीन घायलों को क्रमशः 02 लाख एवं 50 हजार की दर से 23.50 लाख की सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत हुई।
डीएम ने बताया कि सड़क दुर्घटना में जनपद खीरी के 11 मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख, तीन घायलों को 50-50 की धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रदान की जाएगी। जिसकी स्वीकृति उत्तर प्रदेश शासन से जिले को प्राप्त हो गई है। जल्द ही मृतकों के आश्रितों, घायलों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से अनुमन्य धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
देवनन्दन
