मीरजापुर (हि.स.)। जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर टेढुआ गांव के पास मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल महिला की मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।
अदलहाट थाना क्षेत्र के गांव टेढुआ निवासी सुभावती देवी (55) पत्नी स्व. मिठाई लाल गोंड़ घर जाने के लिए सडक पार कर रही थी। इसी दौरान अदलहाट से नरायनपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने महिला को टक्कर मार दिया। हादसे में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजन महिला को इलाज के लिए नरायनपुर स्थित निजी चिकित्सालय ले गए। इलाज के दौरान महिला की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अदलहाट थाना प्राभारी रवींद्र भूषण मौर्य ने बताया कि बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
गिरजा शंकर/राजेश
