Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसड़कों पर उतरा राष्ट्रभक्तों का हुजूम, वंदे मातरम के नारे से गूंज...

सड़कों पर उतरा राष्ट्रभक्तों का हुजूम, वंदे मातरम के नारे से गूंज उठा नगर

– नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में तिरंगा पद यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

– हर-घर तिरंगा जनजागरूकता कार्यक्रम को लेकर घण्टाघर से निकाली पदयात्रा में देशभक्ति गीतों पर तिरंगा लहराते निकले लोग

मीरजापुर (हि.स.)। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को नगर की सड़कों पर राष्ट्रभक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। पूरा शहर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे से गूंज उठा।

नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कार्यकर्ता, सभासद, अधिकारी-कर्मचारी के साथ हर-घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा पदयात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा घंटाघर से प्रारंभ होकर पेहटी चौराहा, तुलसी चौक, गुड़हट्टी तिराहा, मुकेरी बाजार, गणेशगंज होकर लालडिग्गी स्थित नगर पालिका के प्रधान कार्यालय पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर चल रहे थे। डीजे की धुन पर देशभक्ति गीत पर युवा तिरंगा लेकर थिरकते नजर आए।

हर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने की अपील भी की जा रही थी। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी है। प्रयास है कि 15 अगस्त तक हर-घर पर तिरंगा फहराएं और देश की आजादी के 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाएं। इस दौरान कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव, जलकल अभियंता सुधीर वर्मा, नगर अभियंता विपिन मिश्रा, डीपीएम संजय सिंह, अवर अभियंता सुनील कुमार मौर्या, मनोज कुमार सोनकर आदि मौजूद रहें।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular