मेरठ(हि.स.)। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि गन्ना विकास परिषदों सड़कों को गड्ढामुक्त करें। इसके लिए अति क्षतिग्रस्त सड़कों और जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित क्षतिग्रस्त सड़कों का चयन किया जाए।
जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार को गन्ना विकास परिषदों द्वारा सड़कों को गड्डा मुक्त करने एवं अनुरक्षण के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा गन्ना विकास विभाग द्वारा पूर्व में निर्मित 55 सड़कों को गड्ढामुक्त करने की प्रस्तावित कार्ययोजना की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने गन्ना विकास परिषदों की अति क्षतिग्रस्त सड़कों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित क्षतिग्रस्त सड़कों का शासनादेश के अनुसार चयन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी मेरठ से विकास खण्डवार प्रस्तावित सड़कों का भौतिक सत्यापन कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार, सहायक अभियन्ता (गन्ना) तथा समस्त मंत्री/ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक व अवर अभियन्ता आदि उपस्थित रहें।
कुलदीप
