Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसट्टे खेलने से रोका तो पति व जेठ ने महिला के साथ...

सट्टे खेलने से रोका तो पति व जेठ ने महिला के साथ की मारपीट, पुलिस पहुंचने पर आरोपी भागे

– महिला ने थाना रायपुरवा में की शिकायत पर एन्टी डोमेस्टिक वायलेंस टीम आरोपियो को पकड़ने पहुंचे

– पुलिस कार्रवाई के लिए जेठानी व चचेरे देवर को ले गई थाने

कानपुर (हि.स.)। बुराई पर अच्छाई की जीत वाले पर्व दशहरा पर बुराई को खत्म करने का प्रयास करने वाली एक महिला को कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सहारा दिया। थाना रायपुरवा निवासी महिला पति की सट्टे की आदत छुड़ाना चाहती थी, लेकिन पति व जेठ उससे मारपीट करते थे। इस सूचना पर पहुंची एंटी डोमेस्टिक वायलेंस सेल ने महिला की आपबीती सुनी और न्याय दिलाने के लिए आरोपियों को दबोचने पहुंची। टीम को देख दोनों आरोपित भाग निकले। पुलिस ने मामले में जेठानी व चचेरे देवर को थाने लाकर मामले में कार्रवाई की।

रायपुरवा थाना निवासी एक महिला का पति कपड़ा मिल में काम करता है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीता है और सट्टा खेलता है। इससे उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया है। पति को जब ऐसा करने से रोकती हैं तब वह मारपीट करता है। यह उसका आए दिन का काम हो गया है। इसमें उसका जेठ भी साथ देता है।

दशहरा पर्व के मौके पर शुक्रवार को बुराई का अंत करने लिए महिला ने इस घरेलू हिंसा और पति की सट्टे वाली आदत को खत्म करने के लिए 112 नम्बर पर कॉल कर शिकायत की। सूचना पर एंटी डोमेस्टिक वायलेंस सेल की टीम मौके पर पहुंची और प्रबल प्रतिक्रिया देते दी। इस दौरान आरोपी पति और जेठ दोनों वहां से भाग निकले। इस पर पुलिस जेठानी व चचेरे देवर को अपने साथ थाने ले गई। तभी कुछ देर बाद जेठ थाना रायपुरवा पर हाजिर हो गया। पुलिस द्वारा मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular