Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसजपा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह का बलिया में स्वागत

सजपा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह का बलिया में स्वागत

बलिया (हि. स.)। समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अनिल सिंह मंगलवार को पहली बार अपने गृह जिला पहुंचे। जिले की सीमा में प्रवेश करने के बाद सजपा के कार्यालय तक उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। स्वागत से अभिभूत अनिल सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री युवा तुर्क चंद्रशेखर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य है।

बेरुआरबारी के पूर्व प्रमुख अनिल सिंह लखनऊ से चलकर सड़क मार्ग से जिले की सीमा में पहुंचे तो रतनपुरा में चंद्रशेखर के लोगों ने राणाप्रताप सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया। इसके बाद रसड़ा होते हुए फेफना पहुंचे। जहां चंद्रशेखर के अनुयायियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इनके बाद उन्होंने कपूरी में कपिलेश्वरी भवानी के दर्शन किए। यहां से उनका काफिला सगरपाली पहुंचा। यहां पर अनिल सिंह ने चंद्रशेखर के करीबी रहे पूर्व मंत्री स्व. गौरी भैया के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अनिल सिंह का काफिला नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सजपा के कार्यालय पर पहुंचा।इस मशाल की ज्योति बलिया से पूरे भारत में उसी प्रकार फैले जैसे बलिया के जननायक चन्द्रशेखर की आवाज संसद से निकल कर पूरे भारत में गूंजती थी।

बोले, मैं जानता हूँ कि ”मैं चन्द्रशेखर बोल रहा हूं”, अब यह आवाज कभी सुनने को नहीं मिलेगी लेकिन हम सब इतना तो जरूर कह सकते हैं कि ”हम चन्द्रशेखर के लोग बोल रहे हैं।” कहा कि संविधान में लिखे ”हम भारत के लोग” ही चन्द्रशेखर की मूल भावना थी। मेरी पार्टी हासिए पर पड़े कराहती ज़ख़्मी मानवता की आवाज है। हमारा संकल्प है, चुनाव का परिणाम चाहे कुछ भी हो लेकिन झूठ व जुमलों की राजनीति नहीं करेंगे। रोज़गार मांगने वाले युवकों को लाठी मारना मेरी राजनीति का हिस्सा कभी नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular