लखनऊ (हि.स.)। सचिवालय टेंडर दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से कई दस्तावेज, मोहरे और एक लैपटॉप बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त संजीव सुमन ने बताया कि चिनहट थाना पुलिस ने सोमवार को दो शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त गाजीपुर के मंगलपुरी निवासी अब्दुल खालिक और लखनऊ के विकासनगर में रहने वाले फशीउज्जमा सचिवालय में टेंडर दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी कर चुके हैं। अभियुक्तों के पास से प्रदेश सरकार का फर्जी पत्र, तीन मोहरे और एक लैपटॉप बरामद हुआ है। इन दोनों अभियुक्तों को धोखाधड़ी समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
