Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसघन निरीक्षण में दुकानों से एक कुंतल मिठाई की नष्ट

सघन निरीक्षण में दुकानों से एक कुंतल मिठाई की नष्ट

देवरिया (हि.स.)। बरसात के सीजन में संक्रामक बीमारियों से आम जनमानस के बचाव हेतु सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड द्वितीय रमेश चंद्र पांडे के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के बस स्टैंड से लेकर भटवालिया चौराहे तक स्थित मिठाई की दुकानों का सघन निरीक्षण किया। दूषित व मानव उपयोग हेतु न पाए जाने पर लगभग एक कुंतल मिठाइयां जिसका मूल्य लगभग ₹25000 था, नगर पालिका देवरिया द्वारा प्राप्त कूड़ा वाहन के माध्यम से नष्ट करा दिया गया।

विक्रेताओं के यहां से बूंदी के लड्डू, मिल्क केक तथा अन्य मिठाइयां जो दुर्गंध युक्त थी या मानव उपयोग हेतु उचित प्रतीत नहीं हो रही थी, उन्हें नष्ट कराया गया। सख्त चेतावनी दी गई कि निरीक्षण में पुनः अनियमितता पाए जाने पर विधिक कार्यवाही भी की जाएगी।

उपरोक्त खाद्य अभियान का निर्देशन सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय ने स्वयं किया तथा उनके साथ मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, खाद्य सहायक राम भरत एवं नगर पालिका परिषद देवरिया के कर्मचारी मौजूद रहे।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular