नई दिल्ली (हि.स.)। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत तमाम संसद सदस्यों और पूर्व सांसदों ने रविवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन ने 05 मई, 1966 को संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र का अनावरण किया था ।
