Sunday, April 12, 2026
Homeअन्यसंसद के 400 से अधिक कर्मचारी कोरोना संक्रमित

संसद के 400 से अधिक कर्मचारी कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली (हि.स.)। संसद के आगामी बजट सत्र से पूर्व विधायिका का 400 से अधिक स्टाफ कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

सूत्र के अनुसार संसद के 1409 स्टाफों में से 402 लोग 4 से 8 दिसंबर के बीच कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये। उनकी रिपोर्ट आगे जिनोम सिक्वेंसिग के लिये भेजी गई है। इससे पता चलेगा कि वे नये कोरोना वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित हैं या नहीं।

संक्रमित स्टाफों में से 200 लोकसभा, 69 राज्यसभा और 133 संबंधित स्टॉफ हैं। सभी कर्मचारियों को पहले से ही कोरोना उचित व्यवहार और अन्य जरूरी दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा गया है। कई कर्मचारी वर्तमान में कोरोना संक्रमण के चलते पृथकवास में हैं।

अनूप/ब्रजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular