Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंसदीय क्षेत्र हरदोई एवं मिश्रिख के नामांकन 18 से 25 अप्रैल तक...

संसदीय क्षेत्र हरदोई एवं मिश्रिख के नामांकन 18 से 25 अप्रैल तक होंगे -मंगला प्रसाद सिंह

हरदोई (हि. स.) जिला मजिस्ट्रेट मंगला प्रसाद सिंह ने अवगत कराया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत संसदीय क्षेत्र 31-हरदोई एवं 32-मिश्रिख के नाम निर्देशन 18 से 25 अप्रैल 2024 तक होंगे तथा नाम निर्देशनों की संवीक्षा 26 अप्रैल को की जायेगी और 29 अप्रैल 2024 को नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।

उन्होने बताया है कि लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र 31-हरदोई के नामांकन जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में और 32-मिश्रिख के नामांकन अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में किये जायेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने बताया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 02 अप्रैल 2024 को अपरान्ह 04 बजे नव निर्मित स्वामी विवेकानन्द सभागार में बूथाें की साफ-सफाई, कैमरा क्रय व संचालन, दिव्यांग मतददाताओं हेतु व्हील चेयर, मतदेय स्थलों पर आरओ व एआरओ का विवरण पेंट कराने, पंचायत भवनों तथा ब्लाक व नगरीय निकाय मुख्यालयों पर बैनर की व्यवस्था एवं मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप गतिविधियों के संचालन की समीक्षा बैठक आहूत की गयी है।

उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, डीपीआरओ, जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, उपायुक्त मनरेगा, उप निदेशक कृषि तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी से कहा है कि उक्त समीक्षा बैठक में अद्यतन सूचनाओं सहित समय से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

अम्बरीष

RELATED ARTICLES

Most Popular