-महापरिनिर्वाण प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर
कुशीनगर(हि. स.)। प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर में टूरिस्ट ई बस का शुभारम्भ किया। मंत्री ने ई-बस सेवा को पर्यटन विकास में महत्व का बताया। कहा कि पर्यटकों को सुविधाएं मिलेंगी तो उनकी संख्या बढ़ेगी। देश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन क्षेत्र का बहुत बड़ा योगदान है।
मंत्री ने महापरिनिर्वाण मन्दिर में बुद्ध की 5वीं सदी की शयनमुद्रा वाली प्रतिमा पर चीवर अर्पित कर देश की खुशहाली व विकास की प्रार्थना भी की। उनके साथ आए जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ,अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
टूरिस्ट ई-बस सर्विस को कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने लांच किया है। ई-पर्यटकों को स्मारकों व पुरावशेषों का दर्शन करायेगा। इसके पूर्व मंत्री गण जनपद में विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए राजकीय विमान से कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरे। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला व पट्टिका पहनाकर स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्र,विधायक पी एन पाठक, मोहन वर्मा, सुरेंद्र कुशवाहा,विनय गौंड, जिलाधिकारी एस राजलिंगम , एसपी धवल जायसवाल, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने मंत्रीगण की अगवानी की।
गोपाल
