Saturday, February 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बोलीं रुचिरा कंबोज, भारत हमेशा अफगानों के...

 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बोलीं रुचिरा कंबोज, भारत हमेशा अफगानों के समर्थन में आवाज उठाता रहेगा

न्यूयॉर्क (हि.स.)। भारत ने अफगानिस्तान में शांति, स्थायित्व और मानवीय समर्थन को लेकर अपना दृढ़ संकल्प फिर दोहराया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत अफगानों के समर्थन में अपनी आवाज उठाता रहेगा।

अफगानिस्तान की स्थिति को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ब्रीफिंग में रुचिरा कंबोज ने बुधवार को अफगानिस्तान के लोगों के साथ भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का हवाला देते हुए प्रकाश डाला।

भारत के स्थायी मिशन की ओर से एक्स पर डाले पोस्ट में कहा गया कि स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा ने कहा, ”भारत की अफगानिस्तान को लेकर प्रतिबद्धता संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के सहयोग से शैक्षिक छात्रवृत्ति से झलकती है।”

रुचिरा ने अपने संबोधन में कहा कि अफगानिस्तान हमारा स्थायी पड़ोसी और यहां लोग के हमारे मित्र हैं। अफगानिस्तान में शांति और स्थायित्व लौटने में भारत सीधे हितधारक है। उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान के प्रति भारत का सामूहिक दृष्टिकोण सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2593 में व्यक्त किया गया है, जिसे काबुल के पतन और उसके बाद तालिबान के कब्जे के बाद 30 अगस्त, 2021 को अपनाया गया था।

अजीत तिवारी/वीरेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular