Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड : काउंसिलिंग के लिए 32 हजार अभ्यर्थियों का...

संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड : काउंसिलिंग के लिए 32 हजार अभ्यर्थियों का हुआ रजिस्टेशन, अंतिम तिथि 23 तक

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड. – 2021-2023 की ऑनलाइन काउन्सिलिंग हेतु रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के तहत 31800 अभ्यर्थी काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। वहीं 17 सितम्बर से शुरू हुई इस प्रक्रिया में 13,225 अभ्यर्थियों द्वारा च्वाइस लाॅक की जा चुकी है।

इस संबंध में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की समन्वयक प्रोफेसर अमिता वाजपेयी ने बताया कि 23 सितम्बर तक रजिस्ट्रेशन तथा च्वाइस फिलिंग दोनों की प्रक्रिया जारी रहेगी। रजिस्ट्रेशन 23 सितम्बर को समाप्त हो जायेगा, जबकि च्वाॅइस फिलिंग 24 सितम्बर तक कर सकते हैं। च्वाॅइस फिलिंग 24 सितम्बर को समाप्त हो जायेगी तथा 25 सितम्बर 2021 को काॅलेज एलाटमेन्ट किया जायेगा।

उन्होंने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि 26 सितम्बर से 29 सितम्बर के मध्य शेष शुल्क ऑनलाइन जमा कर अपना सीट एलाटमेन्ट लेटर प्राप्त कर लें। अगले चरण में 75,001 से 2,00,000 तक की रैंक वाले अभ्यर्थी दिनांक 25 सितम्बर 2021 से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular