Thursday, March 26, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलसंयुक्त किसान मोर्चा 27 सितम्बर को करेगा भारत बन्द

संयुक्त किसान मोर्चा 27 सितम्बर को करेगा भारत बन्द

लखनऊ(हि. स.)। इंदिरा नगर में रैदास भवन में गुरुवार को प्रदेश की 60 किसान यूनियनों के पदाधिकारियों की सहमति पर बने संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश की बैठक हुई। किसानों की बैठक में किसान नेताओं ने संयुक्त रूप से 27 सितंबर को भारत बंद का एलान किया है।

लखनऊ में 2 दिन चलने वाली बैठक के पहले दिन संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की योजना बनाई और इसमें 27 सितम्बर को भारत बंद एवं 26 और 27 अक्टूबर को लखनऊ में महापंचायत करने की घोषणा की। किसानों की लखनऊ में होने वाली महापंचायत को लेकर और भी किसान संगठनों से वार्ता करने की योजना बनाई गई है।

इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के 9 सदस्य टीम का गठन हुआ। टीम के सदस्य कमलेश ने बताया कि मौजूदा हालात में किसानों के मुद्दे किसी से छिपे नहीं हैं और देश में किसानों का आंदोलन चरम पर है। उत्तर प्रदेश में भी किसानों के मुद्दों पर छोटे आंदोलन कई हो चुके, अब समय आ गया है कि किसानों की बड़ी महापंचायत की जाएं।

उत्तर प्रदेश में संयुक्त किसान मोर्चा अपनी पहली बैठक में किसानों के हर मुद्दे पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर चुकी है। प्रदेश की 60 किसान यूनियनों के एक मंच पर आने से हम बेहद मजबूत हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular