संभल । कोतवाली थाना क्षेत्र में एक कांस्टेबल के बेटे और उसके दोस्तों ने 14 वर्षीय एक किशोरी का कथित तौर पर अपहरण कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी समीर, उसके पिता कांस्टेबल अरविंद कुमार और मां बुशरा समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय निवासी नीरज कुमार ने गुरुवार रात शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को समीर और उसके साथी घर से ले गए। इस संबंध में लड़की के पिता ने संभल कोतवाली में समीर, उसके पिता कांस्टेबल अरविंद कुमार और मां बुशरा समेत समीर के साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस की कई टीम सीसीटीवी फुटेज की मदद से लड़की को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
संभल : सिपाही के पुत्र ने दोस्तों संग किया किशोरी का अपहरण
RELATED ARTICLES
