Friday, February 20, 2026
Homeराष्ट्रीयसंभल : मर्डर का लाइव वीडियो वायरल, गोली लगने से दो की...

संभल : मर्डर का लाइव वीडियो वायरल, गोली लगने से दो की मौत, एक घायल

-शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दबंग ठेकेदार ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में डबल मर्डर का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो बहजोई थाना के गांव सीसौना का है, जहां शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक दबंग ठेकेदार ने तीन लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल का इलाज चल रहा है।
घटना तीन दिन पुरानी है और इस मामले में पुलिस ने तीनों नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी घटना का वीडियो जिस लड़के ने बनाया उसकी भी मौत गोली लगने से हुई है। वायरल वीडियो में शिवा कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि श्रीपाल ठेकेदार ने गोली मार दी। उसके बाद वह गोली लगने की जगह को दिखाता है और जमीन पर गिर पड़ता है। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच जाता है। वीडियो में एक शख्स गोली मारने के लिए उकसाता भी नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दबंग ठेकेदार ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। शिवा नामक ने जिस लड़के ने यह वीडियो बनाई, उसकी मौत सोमवार को इलाज के दौरान हुई। सोमवार को ही डबल मर्डर का यह विडियो वायरल हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular