– दिल्ली गए थे माता-पिता, घर पर थे भाई-बहन
झांसी। सीपरी थाना क्षेत्र निवासी वाणिज्यकर विभाग में डिप्टी कमिश्नर जीएसटी के पद पर तैनात अधिकारी के पुत्र की छत से गिरकर मौत की खबर से हड़कंप मच गया। घटना तब घटी जब अधिकारी अपनी पत्नी के साथ बाहर गए थे। फिलहाल पुलिस ने प्रारम्भिक जांच शुरू करते हुए अधिकारी के लौटने का इंतजार कर रही है।
बताया गया कि राजीव कुमार शाक्य (जीएसटी डिप्टी कमिश्नर) सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के रॉयल सिटी में फ्लैट नम्बर 409 में रहते हैं। उनके 17 वर्षीय बेटा कौस्तुभ व एक 12 वर्षीय बेटी है। बेटा अभी 12 वीं का छात्र था। गुरुवार को राजीव कुमार अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में दिल्ली गए थे। घर मे उनकी बेटी व बेटा थे। रात लगभग साढ़े तीन बजे सिक्युरिटी गार्ड को अचानक किसी के गिरने की आवाज सुनाई दी। जब उसने जाकर देखा तो लॉन में एक किशोर अचेत अवस्था मे पड़ा था। गार्ड ने तुरंत कालोनी के लोगों को उठाया। लोगों ने किशोर की पहचान राजीव कुमार के बेटे कौस्तुभ के रूप में की। उसे उठाकर तुरन्त मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही राजीव कुमार झांसी के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके आने के बाद ही पुलिस की जांच आगे बढ़ सकेगी।
आठवीं मंजिल पर मिला मोबाइल
कौस्तुभ किस मंजिल से नीचे गिरा, यह तो अभी साफ नहीं है, लेकिन उसका मोबाइल फोन आठवीं मंजिल पर मिलने से कयास लगाए जा रहे हैं कि उसकी मौत आठवीं मंजिल से गिरने से हुई होगी।
महेश
