Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थियों में फांसी में लटकता मिला महिला का शव, हत्या की...

संदिग्ध परिस्थियों में फांसी में लटकता मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के सिकन्दरा थानाक्षेत्र में अधेड़ उम्र की महिला ने फांसी के फंदे से लटकर कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिकन्दरा थानाक्षेत्र के विकास नगर में रहने वाली अनामिका पत्नी सुनील जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है। गुरुवार सुबह अनामिका का शव घर मे फांसी के फंदे से लटकता मिलने से लोग भयभीत हो गए हैं। महिला के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। मृतिका के भाई ने बताया कि उसकी बहन का पति द्वारा आए दिन उत्पीड़न किया जा रहा था।

महिला का शव कुर्सी पर बैठे हालत में लगभग 04 फुट ऊंचाई में लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। मामला संदिग्ध होने पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी । फॉरेंसिक टीम की एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद जांच पड़ताल पूरी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular