Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थिति में हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, लाखों का माल...

संदिग्ध परिस्थिति में हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

कानपुर (हि.स.)। जनपद के नौबस्ता थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में एक हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर दमकल विभाग की टीम ने काबू पाया।आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

यशोदागर नगर के सैनिक चौराहे के पास विनय मिश्रा की ओम साईं हार्डवेयर के नाम से पेंट की दुकान है। शनिवार देर रात अचानक दुकान से धुआं निकलने लगा। आस पास के लोगों ने इसकी सूचना विनय को दी।जब तक विनय मौके पर पहुंच पाते, आग विकराल हो गई। पड़ोसियों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। विनय मिश्रा ने बताया कि आग लगने की वजह ज्ञात नहीं हो सकी है। दुकान में लाखों का सामान जल कर खाक हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular