बस्ती (हि.स.)। कोतवाली थाना में तैनात उपनिरीक्षक अजय सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। पुलिस की मानें तो कई महीनों से छुट्टी पर चल रहे थे।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा है कि 2018 बैच के सब उपनिरीक्षक अजय सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। अजय सिंह कोतवाली थाने में तैनात थे। उन्होंने किन कारणों से आत्महत्या की है, इसे लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
महेंद्र
