Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में दम्पति का मिला शव

संदिग्ध परिस्थितियों में दम्पति का मिला शव

बाराबंकी(हि.स.)। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के अद्रा झील के पास झाड़ियों में शनिवार को दम्पति की लाश पड़ी मिली। कुछ दूरी पर बाइक व सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई।

रामपुर थाना क्षेत्र के बड़नपुर निवासी सुभाष (24) मीननगर निवासी अपने दोस्त अशोक कुमार के साथ पटियाला में प्लाईवुड की एक फैक्टरी में काम करता था। दो मई को अशोक के भाई देवानंद की शादी में शामिल होने के लिए सुभाष पत्नी सीमा (20) के साथ उसके गांव पहुंचा। इसके बाद वह ससुराल अपनी ससुराल बाजारपुर मजरे गाजीपुर थाना रामसनेहीघाट चला गया। पांच मई को अपने घर जाने के लिए निकला, लेकिन पहुंचा नहीं। जब दम्पति घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरु कर दी, कोई सफलता नहीं मिली। शनिवार को अमनियापुर गांव की अद्रा झील के पास झाड़ियों में दम्पति का शव मिला। कुछ ही दूरी पर मोटरसाइकिल मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल का पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश कुमार दुबे ने पहुंचकर जायजा लिया ।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि दम्पति की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

पंकज/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular