Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत

बाराबंकी (हि.स.)। कोतवाली बदोसराय के स्थानीय कस्बे में गुरुवार को एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई।

मामला कस्बा बदोसराय स्थित मलामत शाह गेट के के पास का है, जहां रहने वाले मोहम्मद वैश विदेश में नौकरी करते हैं। उनकी 17 वर्षीय पुत्री उमेरा की संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार को मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि किशोरी की छत से गिरकर मौत हुई है। ग्रामीणों की चर्चाओं की माने तो ग्रामीण किशोरी की आत्महत्या फांसी लगाकर किए जाने की आशंका जता रहे हैं। कहना है कि उसके शरीर पर चोट का कोई निशान मौजूद दिखाई नहीं दिया था।

इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular