जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बहादुरा के अहिरन पुरवा निवासी शिव बहादुर यादव (30) पुत्र समयदीन यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की लाश पड़ोस के कोल्हनपुर इमाम गांव के खौपुर के एक बाग में मिली है। मृतक के चेहरे, गले सूजन व नाक से खून निकला हुआ पाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में अभियोग दर्ज कर विधिक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
