Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहर, इलाज के दौरान महिला की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहर, इलाज के दौरान महिला की मौत

मीरजापुर(हि.स.)। कछवां थाना क्षेत्र के आदर्श नगर पंचायत कछवां क्रिश्चियन अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान गोपीगंज भदोही से आई महिला की मौत हो गई।

कस्बा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक महिला शशी देवी (33) पत्नी दयाशंकर सेठ ने अपनी ससुराल भदोही जनपद के गोपीगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार दोपहर मृतक के पुत्र ने अपने पिता को सूचित किया कि मम्मी की तबियत खराब है। दयाशंकर सेठ भागकर घर आये और पत्नी को गोपीगंज के एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। हालात बिगड़ने पर पत्नी को कछवां क्रिश्चियन अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अथक प्रयास के बाद भी इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह महिला की मौत हो गई। मृतक का मायका चुनार के टेढ़ीनीम में है। पुलिस ने शव को कजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular