Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला गेस्ट हाउस...

संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला गेस्ट हाउस कर्मचारी का शव

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के डेरापुर थानाक्षेत्र में गांव के बाहर एक युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डेरापुर थानाक्षेत्र के मुर्रा में रहने वाला मोहित शर्मा (21) गांव के बाहर बने एक गेस्ट हाउस में कार्य करता था। युवक के माता और पिता की कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी थी। युवक का सोमवार को गेस्ट हाउस के बाहर पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटका मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस वा फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की शुरू कर दी। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि मृतक युवक ने कुछ दिन पहले ही पांच लाख में बेची अपने हिस्से की जमीन बेची थी।

पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची डेरापुर पुलिस सहित क्षेत्राधिकारी आशा पाल सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular