Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, 36 बकरियां जलकर मरीं

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, 36 बकरियां जलकर मरीं

रायबरेली(हि.स.)। संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से झुलसकर 36 बकरियां बकरियां जलकर मर गई। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी प्रकार से आग पर काबू पाया है।

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गांव दिखतन खेड़ा निवासी राम सजीवन पाल के घर के बाहर मवेशियों को बांधने के लिए बाड़ा बना हुआ था।अचानक इस बाड़े में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। उस समय गांव के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आग ने जब विकराल रूप धारण किया तब लोगों को घटना की जानकारी हुई। उसके बाद एकत्र हुए ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच फ़ायर ब्रिगेड को भी घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया है। इस दौरान पूरा बाड़ा जलकर राख हो गया है। बाड़े में बंधी 36 बकरियां जिंदा जलकर मर गई है। रामसजीवन पाल का कहना है कि इस अग्निकांड में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular