Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंत रविदास ने आदमी को इंसान बनाने के प्रयास में गुजारा जीवन:...

संत रविदास ने आदमी को इंसान बनाने के प्रयास में गुजारा जीवन: मायावती

-संत रविदास जयंती पर उनके अनुयायियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने महान संत रविदास के अवतरण दिवस पर कहा कि संत गुरु ने अपना सारा जीवन आदमी को इंसान बनाने के प्रयास में गुजारा। 
मायावती ने शनिवार को अपने ट्वीट में कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा का अमर मानवतावादी संदेश देने वाले महान संत गुरु रविदास जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन एवं देश व दुनिया में रहने वाले उनके करोड़ों अनुयायियों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि बसपा की उत्तर प्रदेश में चार बार बनी सरकार में संत गुरु रविदास जी के सपनों को साकार करने का भरसक प्रयास हुआ उनके सम्मान में जो जनहित व जनकल्याणकारी कार्य किया गया, वह किसी से छुपा नहीं है। 
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें संत रविदास के बताए मार्ग पर चलकर देश का भला करें तो उचित होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular