प्रयागराज (हि.स.)। विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शहर के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष तिवारी को अंतरराष्ट्रीय संगठन “यूथ फॉर नेशन“ का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति संतोष के सामाजिक सक्रियता और योगदान को देखते हुए विश्व के चालीस देशों में युवाओं के लिए कार्य करने वाली यूथ फॉर नेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ महेश शर्मा की संस्तुति पर राष्ट्रीय महामंत्री विभांशु दुबे द्वारा किया गया है। पूर्व में संतोष तिवारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आसरा फाउंडेशन प्रयागराज एवं ’भोर’ एक सृजन संस्था के साथ जुड़कर विभिन्न दायित्वों पर रहकर तमाम सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभा चुके हैं।
संतोष तिवारी ने अति महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान करने के लिए यूथ फॉर नेशन के राष्ट्रीय नेतृत्व डॉ महेश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री विभांशु दुबे सहित समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उनको जो जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व ने सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ निभाएंगे।
विद्या कान्त
