Wednesday, January 14, 2026
Homeलखनऊसंजय सिंह के समर्थन में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

संजय सिंह के समर्थन में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

लखनऊ, 15 फरवरी(हि.स.)। जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के उप्र प्रभारी संजय सिंह के समर्थन में लखनऊ के जीपीओ पर प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक हटाया। संजय सिंह के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को पुलिस वाहन में बैठाकर इको गार्डन के लिए रवाना कर दिया गया।

आप कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रही डा.छवि ने मीडिया से कहा कि संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया। जेल भेजा गया और अभी तक कोई उनके रिहाई की कोई सूचना नहीं है। गलत कार्रवाई के खिलाफ आप कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे है। इस पर भी यूपी पुलिस ने बलपूर्वक हटाया है। कुछ कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन के दौरान चोट भी आयी है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में आप पूरे दमखम से उतरेगी। आप की ताकत को कम करने के लिए ईडी के दम पर खेल किया गया है। संजय सिंह जो जेल के बाहर आ जाते है तो निश्चित ही उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं में जोश भर जायेगा। इसके लिए हमारा सरकार और ईडी के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा।

शरद/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular