,लखनऊ : बस्ती की हरैया विधानसभा से विधायक अजय सिंह ने आप के राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह के खिलाफ अपनी छवि धूमिल करने की एफआईआर मंगलवार को हजरतगंज कोतवाली में दर्ज करायी। एफआईआर आईपीसी की धारा 417, 465, 469,501, 505(1)(बी) के तहत लिखी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।विधायक अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि आठ अगस्त को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने भाजपा विधायक द्वारा विधानसभा में प्रश्न उठाने के सम्बन्ध में दस्तावेजों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय में घोटाले हुए हैं। इसमें हरैया से बीजेपी विधायक अजय सिंह को जालसाजी करने का आरोपी बताते बदनाम व छवि खराब करने की कोशिश की गई है। उन्होंने प्रसिद्धि हासिल करने के लिये यह सब किया है। इसी वजह से मीडियाकर्मियों को फर्जी दस्तावेज दिखाये गये। अजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने उनके प्रपत्र जलशक्ति विभाग के सम्बन्ध में दिखाये हैं। यह सब गलत है। अजय सिंह का कहना है कि उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा चेकडैम बनाने के घोटाले की जांच कराने व कार्रवाई की मांग को विधानसभा में उठाया था। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर का कहना है कि संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
संजय सिंह की प्रेस कांफ्रेंस को लेकर थाने पहुंचे बीजेपी विधायक, दर्ज कराई एफआईआर
RELATED ARTICLES
