वाराणसी(हि.स.)। वाराणसी सहित पूरे प्रदेश में शुक्रवार से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हुआ। जिले में कबीरचौरा स्थित जिला महिला अस्पताल से अभियान की शुरूआत शहर दक्षिणी के विधायक और प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी और सीएमओ डॉ संदीप चौधरी ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर किया।
विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर साल 1 जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाता है। इसी के तहत वाराणसी में भी इस अभियान की शुरुआत हुई है। जिसमें अलग अलग विभाग के कर्मचारी भी शामिल हुए। सभी ने एक साथ मिलकर रैली निकाली है।
अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 1 से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाता है। अभियान का रोस्टर बनाया गया है। अभियान में फॉगिंग मशीन से फागिंग कराने के साथ सैनिटाइजेशन कर कीटनाशक का छिड़काव होगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत डेंगू, चिकनगुनिया,इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम और कालाजार जैसी संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक लोगों को साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया जायेगा। उ
न्होंने बताया कि 16 से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान में भी आशा,आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम संचारी रोग से बचाव को लेकर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। इसमें बच्चों में होने वाली इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों की लक्षण बताएंगी। वहीं चिकनगुनिया, कालाजार समेत अनेक बीमारियों को नियंत्रित करने के लोगों को जागरूक किया जाएगा।
श्रीधर
